35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : भारत की आन, बान व शान पर आंच नहीं आने देंगे- राजनाथ सिंह

जौनपुर : भारत की आन, बान व शान पर आंच नहीं आने देंगे- राजनाथ सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को आतंकवादियों और सीमा पर तनाव बढ़ाने वाले दुश्मन देश को जौनपुर की धरती से कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन यदि कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। आज भारत के अंदर यह ताकत है कि इस पार ही नहीं हम उस पार भी जाकर आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जौनपुर के टीडी कालेज में शनिवार को आयोजित भाजपा काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेकर कहा कि कभी आतंकवाद पर कड़ा कदम नही उठाया। 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन मोदी सरकार में आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब सीमा के इस पार से लेकर उस पार तक दिया जा रहा है।
रक्षामंत्री ने कहा कि आज हमने सेना के हाथों को खोला दिया है। भारत की आन, बान व शान पर आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टचार क़ो काबू करने की नीयत सिर्फ भाजपा की है व गुंडे- माफियाओं में दहशत फैल फैल गई है। उन्होंने कहा कि बिना कानून व्यवस्था चुस्त किए देश का विकास नहीं नहीं किए जा सकता। उन्होंने कहा कि कहा कि आप लोगों के दमखम पर आज भाजपा भारत की नहीं पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। रक्षामंत्री ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि भाजपा यूपी में 300 से अधिक सीट जीतेगी।अयोध्या में मंदिर निर्माण का उल्लेख कर कहा कि भव्य श्रीराम मंदिर बन रहा हैं व धारा 370 हटाकर हमने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। अंतराष्ट्रीय मंच पर आज भारत कुछ कहता है तो पूरी दुनियां उसे सुनती है।

उन्होंने कहा कि भारत के ऋषियों व मनीषियों ने विश्व धरा पर रहने वाले सभी क़ो अपना माना। सपा बसपा को निशाने पर लेकर कहा कि यूपी की जनता बूआ-बबुआ नहीं, बल्कि मजबूत सरकार चाहिए। यह भी कहा कि जिन्ना पाकिस्तान के जनक हो सकते हैं। भारत के जनक कभी नहीं हो सकते। राजनाथ सिंह ने कहा मोदी जी योगी जी आप धड़ाधड़ बैटिंग करते जाइए आपको कोई गिरा नहीं कर सकता आपको कोई हिट विकेट भी नही कर सकता है। यूपी की जनता कह रही है यूपी में न बबुआ चाहिए और न बुआ चाहिए सिर्फ योगी जी चाहिये।कोविड के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो किया है उसकी सराहना वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन कर रहा है। अब जिन्ना कहाँ से आ गया कुछ लोग भारत को टुकड़े टुकड़े करके चाहते है। क्या देश को पंथ और मजहब के आधार पर बाटना चाहते हैं ये देश ऋषियों मनीषियों का है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37097869
Total Visitors
728
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This