36.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : भूमि विवाद के मामले में संगीन अपराध से पहले होना चाहिए त्वरित निस्तारण- अनुपम शुक्ला

जौनपुर : भूमि विवाद के मामले में संगीन अपराध से पहले होना चाहिए त्वरित निस्तारण- अनुपम शुक्ला

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                    सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला जन समस्याओं के निपटारे को लेकर गंभीर दिखे। उन्होंने मातहत अधिकारियों को भूमि विवाद के मामले में संगीन अपराध से पहले ही त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।

आयोजन में कुल 100 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें महज 15 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेज दिया गया। तहसील परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमें ज्यादातर भूमि विवाद के मामले रहे। उक्त दिवस पर जिलाधिकारी के आने की चर्चा थी। जिसके मद्देनजर भारी संख्या में फरियादी तहसील पहुंचे थे। डीएम के न आने पर बहुत से पीड़ित बिना प्रार्थना पत्र दिए ही लौट गए।इस मौके पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार अभिषेक राय, अधिशासी अधिकारी दिनेश यादव सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Feb 02, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37094371
Total Visitors
526
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This