35.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : मंत्री ने लिया केन्द्रीय योजनाओं का धरातलीय जायजा

जौनपुर : मंत्री ने लिया केन्द्रीय योजनाओं का धरातलीय जायजा

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को पिलकिछा गांव के कोकना मजरे स्थित विष्णु भगवान के मंदिर प्रांगण में आयोजित चौपाल में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए संचालित योजनाओं का धरातलीय जायजा लाभार्थियों से आमने सामने बात कर लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न, उज्जवला आदि के विषय पर चौपाल में मौजूद लाभार्थियों से रूबरू होकर बात किया। उनके जवाब से वे संतुष्ट दिखी।

श्रीमती अन्नपूर्णा ने कहा कि आज भारत यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व आत्मनिर्भरता के साथ साथ विश्वगुरु बनने की राह पर है। सरकार गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा मिटाने के लिए निरंतर काम कर रही है। पूर्व में योजनाओं के धन‌ का बीच में ही बंदरबांट हो जाया करता था। मोदी जी के कुशल‌ नेतृत्व में अब शत प्रतिशत धन‌ सीधा लाभार्थियों के खाते में आ रहा है। सभी बिचौलिए बेरोजगार हो गए। उन्होंने लाभार्थी प्रकाश गौतम, कृष्ण चंद्र, कलावती देवी आदि से सीधा संवाद कर योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। इसके बाद उन्होंने खुटहन गांव में आयोजित कार्यकर्ता बैठक के लिए प्रस्थान किया। चौराहे पर श्रीकृष्ण पाण्डेय व‌ अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका उनका स्वागत किया।

इस मौके पर लोक सभा प्रभारी बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि उमेश तिवारी, ब्लाक प्रमुख सतेंद्र सिंह फंटू, उप जिलाधिकारी अंकित कुमार, बीडीओ वीरभानु सिंह, एडीओ पंचायत अखिलेश वर्मा, राजेन्द्र सिंह सोनल, नरेंद्र उपाध्याय, प्रेम चंद तिवारी, वंशबहादुर पाल, नरेन्द्र यादव प्रधान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव व संचालन बेचन पाण्डेय ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37048792
Total Visitors
526
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This