29.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : मंहगाई एंव भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने का भाजपाई फार्मूला है जनसंख्या नियंत्रण बिल- ललई

जौनपुर : मंहगाई एंव भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने का भाजपाई फार्मूला है जनसंख्या नियंत्रण बिल- ललई

शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
                  बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार, लोकतंत्र की हत्या, संविधान की धज्जियां उड़ाने को लेकर क्षेत्रीय विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। विधायक प्रदेश और केंद्र की सरकार हमलावर रहे। राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को दिया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक ने जनसंख्या नियंत्रण बिल पर योगी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यदि नेहरू इस बिल को लाते तो योगी और मोदी आज पैदा नहीं होते। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून की नहीं जागरुकता की जरूरत है। कहा यह बिल गुण्डागर्दी, बढ़ती मंहगाई और भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने का फार्मूला है।

विधायक ने कहा कि जिला पंचायत और ब्लॉक के चुनाव में जिस तरह से सरकार और प्रशासन ने नंगा नाच किया उसकी कल्पना नहीं थी। कार्यकर्ताओं को पीटा गया। उन्हें जेल भेजा गया। इस सरकार में पत्रकार तक की हत्याएं हुईं हैं। कहा सपा सरकार बनने पर गुण्डागर्दी करने वाले अफसर जेल जाने को तैयार रहें। कहा सोशल मीडिया पर यादव, मुस्लिम, दलित के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अफवाह फैला कर उन्हें तोड़ने की घटिया राजनीति की जा रही है।

सरकार विकास के मुद्दे पर चर्चा करने से भागती है। बढ़ती महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क पर कोई चर्चा नहीं। निकम्मी सरकार महामारी में लोगों आक्सीजन तक नहीं दे सकी। संचालन विधायक प्रतिनिधि सैयद उरूज ने किया।

धरना प्रदर्शन में विधान सभा अध्यक्ष अखण्ड प्रताप यादव, संजय यादव एडवोकेट, मनोज यादव गल्लू, प्रवीन सिंह, मिथिलेश यादव, शौकत खान, अफरोज खान, सुहेल आज़मी, फिरोज़ खान, अरशद अंसारी, लालबहादुर यादव, जवाहिर यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37045868
Total Visitors
521
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This