36.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : मतदाता जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन

जौनपुर : मतदाता जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम स्वीप योजना के तहत निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन किया जा रहा है। आपका मतदान लोकतंत्र की जान है। वोट है ताकत जिससे लोकतंत्र मजबूत होता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। अतः हम सब का कर्तव्य है कि कोई मतदाता न छूटे । कोई जानकारी चाहिए तो मतदाता हेल्पलाइन 1950 का उपयोग आप कर सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जन शिक्षण संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर सुधा सिंह ने कहा कि ईवीएम और वीवी पैट पर वोट डालने के बारे में लोगों को जागरूक किया जाना बेहद जरूरी है हमें अपना मतदान सफलता पूर्वक कैसे करना है। साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में सर्वाधिक पूर्ण मतदान करने के लिए महिलाओं और नौजवानों को बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी होगी। इसके लिए वोटर होना बेहद जरूरी है। मतदान हेतु लोगों को संकल्प और शपथ दिलाया।मध्यस्थता अधिकारी डॉ दिलीप सिंह ने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को तुरंत मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा लेना चाहिए। ताकि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सहभागिता निभा सकें। इसीलिए संस्था की तरफ से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। एक वोट से सरकारे बनती बिगड़ती है।

बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने कहा कि महिलाओं को विशेष कर वोटर लिस्ट प्रकाशन से पहले उनका नाम शामिल कर आना चाहिए ताकि आधी आबादी इस लोकतंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। उक्त कार्यक्रम में अनिल कुमार सिंह कैलाश नाथ प्रजापति छोटे लाल यादव आशुतोष सिंह इंद्रजीत उपाध्याय मनोज कुमार श्रीवास्तव आनंद सिंह पटेल लालजी यादव दिलीप सेठ इत्यादि लोग मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजक संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संस्था सचिव ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37040895
Total Visitors
452
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की गोली से युवक की मौत, दरोगा गिरफ्तार 

आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की गोली से युवक की मौत, दरोगा गिरफ्तार  गोंडा।  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This