31.7 C
Delhi
Thursday, April 18, 2024

जौनपुर : ममता, प्रेम एवं करुणा की प्रतिमूर्ति थीं मदर टेरेसा- संजय राय

जौनपुर : ममता, प्रेम एवं करुणा की प्रतिमूर्ति थीं मदर टेरेसा- संजय राय

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय परिसर में संत मदर टेरेसा का जन्म दिवस उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके धूमधाम से मनाया गया। वित्त अधिकारी संजय राय ने कहा कि संत मदर टेरेसा ममता, करुणा एवं सेवा की प्रतिपूर्ति थीं। उन्होंने भारतीयों के साथ- साथ पूरी दुनिया के गरीबों, मजदूरों, बीमारों की जो सेवा की है वह मानवता की सबसे बड़ी मिशाल हैं।परीक्षा नियंत्रक वी. एन. सिंह ने कहा कि मानवता की सच्ची सेवा के कारण मदर टेरेसा को नोबल पुरस्कार मिला।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव ने कहा कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना करके गरीबों, असहायों की सेवा के कारण ही उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने मदर टेरेसा पर कविता, “हे मां मदर टेरेसा, दिल हो सबका तेरे जैसा” सुनाई। इस अवसर पर डॉ राकेश कुमार बिंद, डॉ. अंसार खान, डॉ. राज बहादुर यादव, डॉ. अरविन्द कुमार सिंह, डॉ. विकास सिंह, सुमित सिंह, संदीप यादव, कार्यालय सहायक शारदानंद उपाध्याय, कयामुद्दीन खान आदि ने भी मदर टेरेसा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37030266
Total Visitors
485
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This