35.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024

जौनपुर : महाअभियान के दिन राम भक्त घर-घर घूमे

जौनपुर : महाअभियान के दिन राम भक्त घर-घर घूमे

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के तहत पूरे जिले में महाअभियान के रूप में विहिप एवं संघ के कार्यकर्ताओं ने टोलियां बनाकर पूरे जिले में घर-घर जाकर लोगों से उनका समर्पण निधि लिया।

इसी क्रम में नगर के भी विभिन्न मोहल्लों में कार्यकर्ताओं की टोलियां निकली जिसमें जिलाध्यक्ष डॉ राकेश चंद्र दुबे ने मीडिया प्रभारी डॉ आशीष मिश्र एवं सुनील शर्मा तथा प्रशांत उपाध्याय के साथ न्यू भगवती कॉलोनी में घर-घर जाकर लोगों से उनका समर्पण लिया। कॉलोनी के सभी लोगों ने पूरे भक्तिभाव के साथ उनका स्वागत करते हुए दिल से अपना समर्पण निधि दिया, इनमें मुख्य रूप से बटुक नाथ सिंह, हरिकेश सिंह, योगेंद्र पांडे, अरुण सिंह, उमेश शर्मा, जय प्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, रामकुमार मिश्र, शम्भू शर्मा, पंकज तिवारी मोंटी, आशीष सिंह इत्यादि लोग शामिल थे।

समर्पण निधि टीम कॉलोनी के अतिरिक्त अन्य बस्तीयों में भी घर-घर जाकर लोगों से समर्पण लिया। मुफ्तीगंज में भूपेंद्र सिंह के साथ लोगों ने बेलाव, भदेवरा, देवकली में संपर्क किया। सिरकोनी में गंगेश चौबे के साथ लोगों ने विभिन्न गांवों में राम भक्तों का समर्पण लिया। केराकत में सर्वेश दीक्षित के साथ गो, थानागद्दी इत्यादि गांवों में संपर्क किया गया। डोभी में शैलेंद्र कश्यप ने विभिन्न गांव में संपर्क किया। इसी प्रकार जिले के सभी खंडों में विश्व हिंदू परिषद और संघ परिवार के लोग दिन भर लगे रहे।
Feb 07, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36792493
Total Visitors
534
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनसीपी नेता सेराज मेंहदी पहुंचे जौनपुर 

एनसीपी नेता सेराज मेंहदी पहुंचे जौनपुर  # इंडिया गठबंधन के नेताओ से करेंगे मुलाकात जौनपुर।             ...

More Articles Like This