31.7 C
Delhi
Thursday, April 18, 2024

जौनपुर : महिला सशक्तिकरण के तहत बीआरपी इंटर कॉलेज में हुआ विभिन्न कार्यक्रम

जौनपुर : महिला सशक्तिकरण के तहत बीआरपी इंटर कॉलेज में हुआ विभिन्न कार्यक्रम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण कार्ययोजना महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत सभी लगभग हर स्तर पर अपना कार्य कर रहे है, स्कूल स्तर से लेकर महाविद्यालय स्तर तक सभी शासकीय कार्यालय इस महत्वाकांक्षी योजना को मूर्त रूप देने में अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं। इसी क्रम में बीआरपी इंटर कॉलेज में जिला महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के प्रति हो रहें बाल अपराध, पास्को एक्ट पोर्नोग्राफी तथा अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उपस्थित छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें आत्मरक्षा हेतु ताइक्वांडो का प्रशिक्षण भी दिया गया।
इस प्राचीन कला के आधुनिक रूप पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने ने बताया कि यह कला भारत से होकर आज पूरे विश्व में अपनी उपस्थित दर्ज करा कर आत्मरक्षा की सबसे महत्वपूर्ण कला बन गयी है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद्र सिंह, प्रकाश यादव, विनीत कुमार यादव, रविंद्र कुमार यादव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार मिश्र, मोहम्मद रज़ा खान, विमल श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37028944
Total Visitors
392
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This