23.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : मां दुर्गाजी विद्यालय के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

जौनपुर : मां दुर्गाजी विद्यालय के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

# विद्यालय प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने तिरंगा झंडा दिखाकर किया रवाना

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                प्रगतिशील भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज़ादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के माध्यम से देश के शूरवीरों के गौरवशाली इतिहास, भारतीय संस्कृति एंव उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का नायाब तरीका है उक्त बातें मां दुर्गाजी विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने तिरंगा यात्रा की रवानगी के दौरान झंडा दिखा कर कही।आज़ादी के 75 वर्ष के “अमृत महोत्सव” के अवसर पर माँ दुर्गाजी विद्यालय तारापुर कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने नईगंज तिराहे से विद्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा के दौरान सभी बच्चे पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों के साथ वन्दे मातरम् एंव देशभक्ति के नारे का उद्घोष कर रहे थे। यात्रा को विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा के विद्यालय में पहुँचकर समाप्ति के बाद भारत माता की आरती व वन्दे मातरम् का गायन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्थ शिक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37078540
Total Visitors
353
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This