10.1 C
Delhi
Saturday, December 20, 2025

जौनपुर : “मिशन शक्ति” के तहत गोष्ठी का आयोजन

जौनपुर : “मिशन शक्ति” के तहत गोष्ठी का आयोजन

# फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत तालीमाबाद सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज पर “मिशन शक्ति” के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी रहे। थे। उन्होंने अपने संबोधन में मिशन शक्ति कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की शक्ति मिशन मूल रूप से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान तथा नारी स्वावलंबन से जुड़ा है। श्री त्यागी ने कहा कि सशक्त नारी से सशक्त प्रदेश का निर्माण होगा। उन्होंने उपस्थित छात्राओं का आह्वान किया कि अपने अन्दर आत्मविश्वास पैदा करें। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास ज्ञानार्जन से पैदा होता है। आप लोगों का ध्यान ज्ञानार्जन पर केंद्रित होना चाहिए। आप को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है आप बिना किसी भय के अपने उद्देश्य को प्राप्त करने का प्रयास कीजिए।
छात्रों को समझाते हुए कहा कि अपना समय बर्बाद करने से बचें तथा नारी शक्ति का सम्मान करें। नारी सुरक्षा से संबंधित हेल्प लाइन के बारे में छात्राओं को जागरूक किया।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार तयागी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शाहिद नईम साहब ने भी अपने विचार रखे। साथ कोतवाली शाहगंज से आयी महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को सम्बोधित किया। गोष्ठी के अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ तबरेज़ आलम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7                 पुलिस...

More Articles Like This