31.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : मिशन शक्ति के तहत प्रभारी निरीक्षक ने किया छात्राओं को जागरूक

जौनपुर : मिशन शक्ति के तहत प्रभारी निरीक्षक ने किया छात्राओं को जागरूक

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
               स्थानीय विकास खंड के समोधपुर स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में शासन द्वारा संचालित कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत जागरूक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश राय ने छात्राओं को सरकार द्वारा नारी सम्मान, नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि पुलिस सरकार की मंशा के अनुरूप महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से योगी सरकार मिशन शक्ति कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक कर रही है तथा महिलाओं की सुरक्षा करना पुलिस का उत्तरदायित्व है। प्रबंधक डॉ हृदय प्रसाद सिंह रानू ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में देश के विकास में अपनी भागीदारी करके अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रबंधक ने कहा कि स्त्रियां आधुनिक समय में विज्ञान, धर्म, अध्यात्म, राजनीति, अंतरिक्ष आदि तमाम क्षेत्रों में सेवारत हैं। विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों से कम नहीं आंकना चाहिए क्योंकि स्त्रियां किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है।

वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने महिलाओं के हर युग में उत्कृष्ट योगदान के बारे में बताया कि गार्गी, अपाला, सावित्री, मैत्रेयी से लेकर महारानी लक्ष्मी बाई तथा कल्पना चावला आदि ने यह साबित कर दिया कि स्त्रियों का योगदान राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय रहा है। भौतिकी प्रवक्ता धर्मदेव शर्मा ने कहा नारी सुरक्षा नारी सम्मान के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम से छात्राओं में जागरूकता की भावना आएगी और छात्राएं भी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देकर देश के विकास में अपने प्रतिनिधित्व को प्रदर्शित करेंगी।

महिला कांस्टेबल रंजना यादव ने छात्राओं को बताया कि बालिकाओं को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानना होगा और निरंतर आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच की भावना रखनी चाहिए। इस अवसर पर महिला कांस्टेबल वंदना, पद्मभूषण सिंह, राकेश कुमार सिंह, प्रीति बरनवाल, जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37042570
Total Visitors
579
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक सुईथाकलां, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7             क्षेत्र के बासूपुर गांव के पास...

More Articles Like This