25.6 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : मुम्बई से आ धमकी प्रेमिका ने खूब काटा बवाल

जौनपुर : मुम्बई से आ धमकी प्रेमिका ने खूब काटा बवाल

सिरकोनी।
प्रियंका श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  शादी करने की बात पता चलने पर मुंबई से बुधवार को प्रेमी के घर जलालपुर थाना क्षेत्र के रमसापुर गांव पहुंची प्रेमिका ने साथ चलने की जिद करते हुए जमकर हंगामा किया। उसके तेवर तब नरम पड़े और वह लौटने को राजी हुई जब प्रेमी के स्वजन ने उसे भरोसा दिलाया कि वह दो महीने बाद मुंबई जाकर उसके साथ रहेगा।
उक्त गांव का एक अविवाहित युवक करीब आठ वर्षों से विरार (मुंबई) में रहकर पेंटर का कार्य करता था। वहां वह जिस किराए के कमरे में रहता था उसकी मालकिन 40 वर्षीय महिला है। उसके पति का देहांत हो चुका है। उक्त युवक से उसकी अंतरंगता बढ़ती गई और दोनों साथ रहने व जीने-मरने की कसम खाने लगे। इधर, स्वजन उसकी शादी की बात चला रहे थे। यह बात उसने अपनी प्रेमिका को बता दी। वह उससे बार-बार मुंबई लौट आने को कहने लगी। वह नहीं गया तो प्रेमिका एक अन्य महिला के साथ उसके घर धमक पड़ी। पहुंचते ही उसने युवक से अपने प्रेम प्रसंग की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग समझाने का प्रयास कर रहे थे, कितु वह किसी की नहीं सुन रही थी। तब युवक के स्वजन ने उसे भरोसा दिलाया कि वह दो माह बाद फिर मुंबई जाकर उसके साथ ही रहेगा। इस पर उसका गुस्सा शांत तो हो गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37089838
Total Visitors
355
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This