31.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : मोटर मैकेनिक ने फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर : मोटर मैकेनिक ने फांसी लगाकर दी जान

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              क्षेत्र अंतर्गत अब्बोपुर गांव के पास गुरुवार को एक मोटर मैकेनिक ने पत्नी से विवाद के चलते पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।जानकारी के अनुसार सीधा गांव निवासी 35 वर्षीय दिलीप विश्वकर्मा खेतासराय रेलवे क्रासिंग के पास दुकान खोलकर बाइक बनाने का काम करता था। बीती रात पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

गुरुवार को उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। तनाव के चलते वह गुरुवार को दुकान पर नहीं गया। दोपहर बाद खेत में जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद अब्बोपुर के पास उसका शव खेत में शीशम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही कोहराम मच गया। प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया परिवारिक तनाव का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी को उसके मायके से भी बुलवाया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37042631
Total Visitors
579
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This