35.4 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : मोदी जी की विचारधारा को सीधे जनता तक पहुंचाएं- रवि चाणक्य

जौनपुर : मोदी जी की विचारधारा को सीधे जनता तक पहुंचाएं- रवि चाणक्य

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 नरेंद्र मोदी विचार मंच की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को सम्पन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एंव जिलाध्यक्ष द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने मिशन न्यू इण्डिया के बारे में व भारत माता को परम वैभव पर ले जाने को लेकर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सीमा पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था में लगे जांबाज जवानों का भी उत्साह वर्धन किया। पंचायत चुनाव के मद्देनजर भी उन्होंने कहा कि मोदी विचार मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने गांव में बूथ लेवल पर जानकारी एकत्रित करें और लोगों को मोदी जी के विचार से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी विचारधारा को जनता तक पहुंचाए।

 

साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करें। तभी मोदी जी का सपना साकार हो सकता है। इसी कड़ी में सभा को प्रदेश अध्यक्ष काशी प्रांन्त प्रिय रंजन तिवारी, प्रदेश महामंत्री, संगठन, संजय पाण्डेय ने भी लोगों को संबोधित किया।नरेंद्र मोदी विचार मंच जौनपुर के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने विश्व प्रकाश श्रीवास्तव को प्रौद्योगिकी एवं सुचना( I,T,Call) का जिलाध्यक्ष व अजित गुप्ता जी को केराकत तहसील का अध्यक्ष बनाया व नियुक्ति पत्र भी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, संदीप श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रताप मौर्य, जिला महामंत्री डॉ सुनील कुमार सिंह, जिलामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, मनोज कुमार, डॉ रणधीर यादव, संतोष कुमार सोनकर तथा महिला विंग से गीता बिंद के साथ तमाम महिलाएं उपस्थित रही। अंत में जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव द्वारा सभा के समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी ने किया।
Mar 07, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36800303
Total Visitors
671
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This