35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : मोबाइल छीनने की कोशिश करने वाला दूसरा आरोपित भी गिरफ्तार

जौनपुर : मोबाइल छीनने की कोशिश करने वाला दूसरा आरोपित भी गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              पुलिस ने मोबाइल छीनने का प्रयास करने वाले दूसरे आरोपित को भी कासिमपुर मोड़ से गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपित शातिर किस्म का चोर और लुटेरा है। इसके विरुद्ध खेतासराय, सरायख्वाजा और खुटहन थाने में कुल आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। खुटहन थाने से यह गैंगस्टर एक्ट में जेल जा चुका है।

हाल ही में जेल से छूटकर आया है। 23 अक्टूबर को अपने साथी छतौरा गांव निवासी हर्ष यादव के साथ नौली गांव निवासी अरुण यादव की मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। पुलिस को मोबाइल छीनने वाले दोनों आरोपित की तलाश थी। जिसमें हर्ष यादव को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इसका दूसरा साथी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी चन्दन यादव उर्फ रामचन्दर यादव पुत्र स्व. बाकेलाल यादव फरार चल रहा था। जिसे गुरुवार की सुबह साढ़े बजे रेलवे क्रासिंग के पास कासिमपुर मोड़ गिरफ्तार कर लिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37097778
Total Visitors
712
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This