16.1 C
Delhi
Tuesday, March 19, 2024

जौनपुर : युवती पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर चार लोगों को पीटकर किया घायल

जौनपुर : युवती पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर चार लोगों को पीटकर किया घायल

# पूछताछ के लिए चार आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             क्षेत्र अंतर्गत बरंगी गांव के पास मंगलवार की शाम खेत में धान की रोपाई करने के दौरान अराजकतत्वों द्वारा एक युवती पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर अराजकतत्वों ने चार लोगों पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी सोंधी पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध अश्लीलता और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक लखमापुर गांव के लोग पड़ोसी गांव बरंगी में धान की रोपाई कर रहे थे। खेत के पास एक पोखरे में बरंगी गांव के कुछ युवक नहा रहे थे। धान की रोपाई करते एक युवती को देख शरारती युवक अश्लील हरकते करते हुए युवती पर फब्तियां कसने लगे। युवती के भाई समेत साथ के लोगों ने विरोध किया तो शरारती युवकों ने गांव से और युवकों को बुला लिया। लगभग आधा दर्जन की संख्या में हांकी डंडा लेकर पहुंचे युवकों ने धान रोपने आए लोगों को दौड़ा दौड़ा कर मारना पीटना शुरू कर दिया। जिसमें लखमापुर गांव के 21 वर्षीय राजन, 22 वर्षीय रंगीता, 47 वर्षीय विजय बहादुर और 21 वर्षीय अश्वनी घायल हो गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36715657
Total Visitors
541
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

घर में घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा 

घर में घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा  शाहगंज, जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7               कोतवाली क्षेत्र...

More Articles Like This