35.1 C
Delhi
Tuesday, April 23, 2024

जौनपुर : यूपी के चहुमुंखी विकास के अखिलेश हैं जरूरी- आरिफ हबीब

जौनपुर : यूपी के चहुमुंखी विकास के अखिलेश हैं जरूरी- आरिफ हबीब

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास एवं उन्नति के लिए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ अखिलेश यादव की सरकार बहुत जरूरी है उक्त बातें वरिष्ठ सपा नेता आरिफ़ हबीब ने सदर विधानसभा के नगर क्षेत्र के जहांगीराबाद और कटघरा सेक्टर के तारापुर कॉलोनी में बूथ स्तरीय बैठक और स्वागत समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही।

श्री हबीब ने आगे कहा कि लोकतंत्र में अपनी मर्जी का जनप्रतिनिधि और सरकार चुनने के लिए आपका वोट आवश्यक है, ऐसे में सभी वह लोग जो 18 वर्ष के हो गए हैं अपना वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा ले और मतदान कर सशक्त समाजवादी सरकार बनाने में अमूल्य योगदान दें। आरिफ़ हबीब ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास पिछले 5 वर्ष पूर्व अखिलेश यादव ने किया था और पिछले 5 वर्ष से जो सरकार उत्तर प्रदेश में चल रही है वह विकास से काफी दूर है, ऐसे में उत्तर प्रदेश को पुन: विकास भाईचारे और रोजगार के लिए, विकास के पथ पर ले जाने के लिए अखिलेश यादव की सरकार बनना आगामी 2022 में बहुत जरूरी है आप सभी अभी से संघर्ष और संवाद बनाते हुए इस काम में लग जाए।

बैठक को नगर महासचिव अरुण यादव, सेक्टर प्रभारी बबलू सोनकर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सपा नेता आरिफ़ हबीब ने कांग्रेस छोड़कर आए इसरार अहमद कुतुबुद्दीन हाशमी, जलालुद्दीन मंसूरी को समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उक्त अवसर पर इकराम राईनी, मुन्ना प्लाई, इसरार अहमद, अब्बास अली, सोचन राम सोनकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समारोह का संचालन आयोजक नगर इकाई के नेता ताज मोहम्मद ने किया। आभार ज्ञापन मोहम्मद इस्लाम ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37073438
Total Visitors
443
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बागीचे में सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या

बागीचे में सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या मऊ। तहलका 24x7                 मधुबन थाना क्षेत्र...

More Articles Like This