35.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : योगीजी की सरकार में महिलाओं हुई सुरक्षित- नम्रता चौरसिया

जौनपुर : योगीजी की सरकार में महिलाओं हुई सुरक्षित- नम्रता चौरसिया

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक आवश्यक परिचयात्मक बैठक सभी मंडल व जिला पदाधिकारियों के साथ नगर के तिलकधारी महिला महाविद्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने एंव कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री प्रियंका श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया और विशिष्ट उपाध्यक्ष सुनीता सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने लोगों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत अपने उद्बोधन में कहा कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा सदस्यता अभियान में भाग लेते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को बीजेपी का सदस्य बनाएं। जिससे आगामी 2022 के चुनाव में एक बार पुनः प्रदेश में योगीजी की सरकार बने। योगीजी के शासनकाल में हम महिलाओं का हित सुरक्षित है अभी से ही हम लोगों को एकजुट होकर योगी सरकार की 5 साल की कार्यकाल के दौरान की गई उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है।
यह कार्य आप सब लोगों के सहयोग से ही संभव हो पाएगा। आप सभी लोग अभी से जी जान से जुड़ जाएं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से महामंत्री विमला श्रीवास्तव, किरण मिश्रा, उपाध्यक्ष ममता गिरी, राखी सिंह, राजमति सरोज, जिलामंत्री प्रियंका श्रीवास्तव, करुणा मौर्या, दिव्या सिंह, कोषाध्यक्ष अंशु कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी चेतना श्रीवास्तव, सदस्यता मॉनिटरिंग प्रमुख कनक सिंह, जिला शोध प्रमुख संगीता अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सीमा तिवारी, सीमा मिश्रा, कुसुम सिंह, सीमा पासवान, किरन पाल, नीलम गुप्ता, अनुपमा श्रीवास्तव, शशिकला पाठक, सपना गौतम, मिन्ता बिंद, अरुणा पाण्डेय आदि की उपस्थिति रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37049364
Total Visitors
498
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This