36.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : रात दस बजे से पांचों फीडरों से विद्युत आपूर्ति ठप्प 

जौनपुर : रात दस बजे से पांचों फीडरों से विद्युत आपूर्ति ठप्प 

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
            विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के चलते उपकेंद्र से आच्छादित पांचों फीडरो की आपूर्ति गुरुवार की रात दस बजे से ठप्प पड़ गई है। जिसके चलते विकास खंड के सेवित तीन सौ से अधिक राजस्व गांवों के हजारों कनेक्शन धारियों को तमाम फजीहते झेलनी पड़ी। बगैर बिजली के पहली ही रात गुजारना ग्रामीणों के लिए भारी पड़ गया।
दूसरे दिन शुक्रवार की शाम तक ग्रामीण, आपूर्ति का इंतजार करते रह गये। मौसम सामान्य रहने के चलते भले ही वे उमस और गर्मी से बचे रहें, लेकिन अधिकांश परिवार मच्छरों के प्रकोप से रतजगा को विवश रहे। कुछ आर्थिक दृष्टि से समृद्ध परिवारों के घर इन्वर्टर की ब्यवस्था है। पहला दिन तो किसी ढंग से पार कर लिए। हड़ताल आगे बढ़ी तो वे भी इस मुसीबत से बच नहीं सकते। उपकेंद्र से संचालित नगवां फीडर, पट्टी नरेन्द्रपुर, शेरपुर, रसूलपुर और कपसिया फीडर की बिजली रात के दस बजे अचानक कट गई। पूरी रात और दूसरे दिन भी बिजली न आने से ग्रामीण परेशान रहे। घरों में पेयजल आपूर्ति और खेतों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। लोग अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर उधर भागते रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37041334
Total Visitors
498
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक सुईथाकलां, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7             क्षेत्र के बासूपुर गांव के पास...

More Articles Like This