36.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : राम भरत के मिलन पर भावुक हुए लोग

जौनपुर : राम भरत के मिलन पर भावुक हुए लोग

# हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप रविवार की सुबह नगर के पुराना चौक में संपन्न हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का पुष्पक विमान शनिवार की रात निकला जो नगर भ्रमण करते हुए रविवार की सुबह पुराना चौक पहुंचा जहां भैया भरत, प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के मिलन को देखकर समूचा नगर भावुक हो उठा। जय श्री राम के उद्घोष के बीच लोगों ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी की।
दशहरा के दूसरे दिन नगर का सुप्रसिद्ध भरत मिलाप में भारी भीड़ देखने को मिली। गरुड़ रूपी सजाया गया पुष्पक विमान कहारों के कंधे पर नगर के श्री संगत जी मंदिर से रवाना हुआ। अलीगंज और घासमंडी चौक से होते हुए विमान डाकखाना तिराहा पहुंचा। यहां से रामरथ के पीछे पीछे तेरह अलौकिक झांकियां (लाग) एवं दुर्गापूजा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गई। मर्यादापुरुषोत्तम राम के पुष्पक विमान रूपी रथ के आगे पागल, खूनी के रूप में झांकियों के अलावा मिलट्री बैंड और राम जी तिहारो चरित मनोहर गावैं सकल अवध वासी का जाप करती कीर्तन मंडली रही। अद्भुत झांकी द्वारा समाज की कुरीतियों एवं वर्तमान समय के समाज में व्याप्त धर्म, जाति एवं संस्कृति की राजनीति पर सीधा प्रहार किया गया था।
प्रभु श्रीराम जी के पुष्पक विमान रूपी रथ के साथ हनुमान और सुग्रीव की भूमिका में नगर के युवा कलाकार रहे। भालू, खूनी पागल के साथ अन्य जीवन्त झाकियां शोभा यात्रा में चार चांद लगा रही थी। रामरथ के आगे आगे चल रहे कीर्तन मण्डली ने पूरे नगर के वातावरण को राममय कर दिया। जेसीज चौक पर बनाए गए नियंत्रण कक्ष के सामने राम दरबार की भव्य आरती का आयोजन किया गया। वाराणसी से आये हुए ब्राहमण द्वारा कराई गयी। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय विद्यार्थी, हियुवा के अक्षत अग्रहरी, सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल, पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, सुशील सेठ बागी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सहित मां जानकी एंव भ्राता लखन की दिव्य आरती किया। कीर्तन मण्डली में प्रमुख रूप से रामलीला समिति के अध्यक्ष राम नारायण अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल, शीतल अग्रवाल, संदीप जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल आदि रहे। वहीं जेसीज चौक पर बनाए गए केन्द्रीय पण्डाल क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य मौजूद रहे। डाक खाना तिराहे पर बने प्रसारण मंच से मेले का संचालन फिरतू राम यादव व देवेश जायसवाल ने किया। भगवान राम के दर्शन को श्रध्दालुओं का सैलाब उमड़ा रहा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36801357
Total Visitors
738
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This