34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : रावण दहन के साथ सम्पन्न हुआ बड़ागांव का ऐतिहासिक दशहरा मेला

जौनपुर : रावण दहन के साथ सम्पन्न हुआ बड़ागांव का ऐतिहासिक दशहरा मेला

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
             स्थानीय तहसील क्षेत्र के बड़ागांव स्थित पक्का पोखरा प्रांगण में बुधवार को असत्य पर सत्य के विजय के पर्व विजयादशमी का मेला परंपरानुसार मनाया गया। ऐतिहासिक मेले में विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया गया।
मेले में सुबह से ही दुकानें लगनी शुरू हो गई। दोपहर बाद श्रद्धालु दर्शनार्थी मेला स्थल पर पहुंचने लगे। वाहनों पर सवार होकर महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवा मेला स्थल पर पहुंचे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का रथ रामलीला मैदान स्थित राम जानकी मंदिर बड़ागांव से निकलकर निर्धारित मार्गों से होता हुआ परंपरागत युद्ध स्थल पहुंचा। जहां उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कुमार शाहगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेश कसेरा व समस्त समिति के पदाधिकारी व ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र बिन्द, राजकुमार, विकेस चौहान, बाबा दुबे, प्रमोद मोदनवाल, संदीप अग्रहरि, मुकेश अग्रहरि, अंकित अग्रहरि, रवि अग्रहरि, कार्यकर्ता श्रीराम ज्योति दुर्गा पूजा समिति, सोनू अग्रहरि, सदस्य आदि भक्तों ने आरती की।
मेला मैदान स्थित राम चबूतरे पर श्रीराम और रावण के युद्ध के दृश्य का मंचन किया गया। मंचन को देखकर उपस्थित जनसमूह रोमांचित हो उठा। शाम को श्रीराम के बाण से रावण का वध हुआ। जिसके बाद रावण के विशालकाय पुतले का दहन करके विजयादशमी के पर्व का समापन हुआ। मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार आर्य पुलिस बल के जवान और रामलीला समिति के पदाधिकारी चक्रमण करते रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37049989
Total Visitors
470
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

भारतीय संस्कृति को जानने के लिए अमेरिकी छात्रों का दल पहुंचा पाराकमाल  

भारतीय संस्कृति को जानने के लिए अमेरिकी छात्रों का दल पहुंचा पाराकमाल   आसमां ग्रुप कालेज में छात्रों से किया संवाद,...

More Articles Like This