27.8 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : रास्ता भटक कर असलम राजभर कर रहा है वोटकटवा राजनीति- अनिल राजभर

जौनपुर : रास्ता भटक कर असलम राजभर कर रहा है वोटकटवा राजनीति- अनिल राजभर

# सपा के भ्रष्टाचार का धन अब निकल रहा बाहर- धर्मबीर प्रजापति

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विकास इंटर कालेज के मैदान में जन विश्वास यात्रा सभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सपा सरकार द्वारा किए गये भ्रष्टाचार अब उजागर हो रहे है। घर और उसकी दीवारों से योगी जी का बुलडोजर करोड़ो रूपये निकाल रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार को गुंडे एवं माफियाओं की बताते हुए कहा कि ये कट्टे और दुपट्टे की राजनीति करते रहे है। उन्होंने आगे बगैर नाम लिए कहा कि हमारी ही बिरादरी का एक नेता अपने पूर्वजों के बताए रास्ते से भटक कर अब असलम राजभर बन कर वोटकटवा की राजनीति कर रहा है।

विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री धर्मबीर प्रजापति ने कहा कि अब जनता जागरुक हो चुकी है। चाचा ताऊ जैसे वंशवाद की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने दावा किया कि 2022 में भाजपा साढ़े तीन सौ के पार जायेगी। बिशिष्ट अतिथि संगम लाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम रही है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि लाल टोपी वालो द्वारा सड़क मार्ग पर लगे होर्डिंग बैनर को फाड़ा गया है उन्हें बख्शा नहीं जायेगा। कानून के साथ उन्हें जनता की अदालत में भी इसकी सजा भुगतनी होगी। कौशांबी के सांसद बिनोद सोनकर ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर विधायक रमेश मिश्र, पूर्व प्रमुख रमेश सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, विजय सिंह विद्यार्थी, वेदानंद ओझा, धीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख राकेश वर्मा, गीता जायसवाल,राजकुमार बिंद, सुशील मिश्रा, सुनील तिवारी, श्रीकृष्ण पाण्डेय, वंश बहादुर पाल, प्रेमचंद्र तिवारी, सूबेदार सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने किया एवं संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने किया। ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37034384
Total Visitors
363
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This