35.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : रोडवेज कर्मी की पत्नी के निधन पर जताया शोक

जौनपुर : रोडवेज कर्मी की पत्नी के निधन पर जताया शोक

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  रोडवेज कर्मी स्व. इंतजार अहमद की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा। बारा खुर्द स्थित कब्रिस्तान में सोमवार को उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया।
नगर पंचायत खेतासराय के भटियारी सराय मोहल्ला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता शीबू खान की माता 75 वर्षीय तहजिबुन निशा का बीती रात ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। उन्होंने खेतासराय कस्बा स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने पीछे 7 पुत्र और तीन बेटियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ दिया।
उनके पति स्वर्गीय शेख इंतजार अहमद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के जौनपुर डिपो में कर्मचारी थे। ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ था। समाज के प्रति वह हमेशा फिक्रमंद रहते थे। शाहगंज- जौनपुर और वाराणसी के बीच चलने वाली शटल बसों के बंद होने पर वह निरंतर जनता की सेवा के लिए अधिकारियों के यहां हमेशा पैरवी करते रहते थे।
शीबू खान की माता के निधन की खबर पर समाजवादी पार्टी के विधायक पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, सपा के वरिष्ठ नेता अमिक जमाई, खेतासराय के चेयरमैन वसीम अहमद, डॉ शौकत खान, पत्रकार मो तारिक, डॉ चंद्रजीत मौर्य, राजेश यादव, भाजपा सभासद जगदंबा प्रसाद पांडेय, मनीष कुमार गुप्ता समेत भारी संख्या में लोगों ने उनके पैतृक आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37086341
Total Visitors
580
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This