29 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : लगातार आठवीं बार दिवाकर सिंह महामंत्री व शकील अहमद लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

जौनपुर : लगातार आठवीं बार दिवाकर सिंह महामंत्री व शकील अहमद लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की पंचवर्षीय चुनावी सभा नगर के होटल मे सम्पन्न हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार सिंह, सह चुनाव अधिकारी मो. आसिम व अजय गुप्ता ने 2021-25 चुनाव प्रणाली के बारे में विस्तार से बताते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की।

निर्विरोध निर्वाचित होने पर सबसे पहले अध्यक्ष शकील अहमद व महामंत्री दिवाकर सिंह के नाम की घोषणा की उसके उपरान्त उपाध्यक्ष पद पर नीरज गुप्ता, जागेश्वर केसरवानी, प्रेम नारायन जायसवाल, विनोद रावत, कोषाध्यक्ष वंशीधर मौर्या, सहमंत्री प्रशान्त मौर्या, आनन्द साहू, विकास गुप्ता, अनिल गुप्ता, पीआरओ श्याम सिंह, आडिटर सुनिल कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री आशुतोष सिंह को र्निविरोध पदो पर घोषित किया गया।

इसके अतिरिक्त संरक्षक मण्डल में राजेन्द्र प्रताप सिंह, विनय गुप्ता, संजय सिंह, राजदेव यादव, घनश्याम साहू, योगेश श्रीवास्तव, कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, कार्यवाहक मंत्री श्याम सिंह, चेयरमैन सोमेश्वर केसरवानी, मीडिया प्रभारी व कार्यालय मंत्री संजीव कुमार सिंह, चेयरमैन होलसेल ओम प्रकाश मौर्या, चेयरमैन रिटेल सुजीत सिंह, चेयरमैन सर्जिकल महेश पाण्डेय, चेयरमैन जेनिरिक धर्मेन्द्र स्वर्णकार, चेरमैन एक्सन कमेटी राकेश प्रताप सिंह पप्पू को चयनित किया गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष शकील अहमद ने समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षो से आपने मेरे ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया वह अविस्मरणीय है उन्होने कहा कि अगले पाँच वर्षों में संस्था को एक नई ऊंचाई व दिशा प्रदान करने का पूरा प्रयास करूगां। वहीं नव निर्वाचित महामंत्री दिवाकर सिंह संस्था के समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को एवं मनोनित किये गए पदाधिकारियों को बधाई देते हुये कहा कि वर्तमान समय में संस्था एक मजबूत स्थिति में है हमारे तमाम सदस्यों ने पूरी सक्रियता व जोश से चुनाव प्रणाली में भाग लिया। उन्होने संस्था के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का चुनाव निर्विरोध होना हम सभी की एक जुटता को दर्शाता है। अंत मे सफलता पूर्वक चुनाव संचालित किये जाने पर चुनाव संचालन समिति के सदस्यो का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
Mar 20, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37044878
Total Visitors
491
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This