23.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : लापरवाही ने ले ली मासूम की जान

जौनपुर : लापरवाही ने ले ली मासूम की जान

सुईथाकलां।
राजीव श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              थाना क्षेत्र के कटघर गांव में मंगलवार की शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पानी में शव उतराया दिखने पर जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। मां व स्वजनों के करुण-क्रंदन से पूरे गांव का माहौल बोझिल हो गया है।

उक्त गांव निवासी रिंकू यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र कान्हा घर के सामने गेंद खेल रहा था। कान्हा की मां प्रियंका यादव घरेलू कामकाज में व्यस्त थीं। परिवार के अन्य सदस्य बरौत बुढ़िया माई का दर्शन-पूजन करने गए थे। खेलते-खेलते गेंद गड्ढे में चली गई और उसे निकालने की कोशिश में कान्हा गड्ढे में गिरकर डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर तक नजर न आने पर मां खोजबीन करने लगी तो गड्ढे में उतराया शव दिखाई पड़ते ही चीख पड़ी। हादसे की खबर लगते ही रामनगर बाजार में सब्जी की दुकान चलाने वाले पिता रिंकू घर पहुंचे। जीवित होने की उम्मीद में आनन-फानन उसे स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज ले गए। चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से मां प्रियंका व दादी कलावती सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Feb 17, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37078138
Total Visitors
378
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This