22.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने लगाया निशुल्क मधुमेह परीक्षण शिविर

जौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने लगाया निशुल्क मधुमेह परीक्षण शिविर

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर के द्वारा नगर के ऐतिहासिक विरासत शाही किला के सामने लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य निशुल्क मधुमेह जांच शिविर लगाया गया जहां पर लगभग 250 लोगों का मधुमेह परीक्षण किया गया और मधुमेह से बचने के उपाय बताए गए। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष जय कृष्ण साहू ने आज के खानपान को इसका प्रमुख कारण बताया व लोगों को अपनी जीवनशैली में सुधार व प्रतिदिन व्यायाम पर बल दिया।
डॉ प्रशांत द्विवेदी ने लोगों का मधुमेह परीक्षण किया उन्होंने बताया यह रोग किसी विषाणु या कीटाणु के कारण नहीं होता है। मनुष्य उर्जा के लिए भोजन करता है यह भोजन स्टार्च में बदलता है, फिर स्टार्च ग्लूकोज में बदलता है, जिन्हें सभी कोशिकाओं में पहुंचाया जाता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है ग्लूकोज को अन्य कोशिकाओं तक पहुंचाने का काम इंसुलिन का होता है और मधुमेह रोगी के शरीर में इंसुलिन बनना बंद अथवा कम हो जाता है जिससे शरीर में ग्लूकोज अथवा शक्कर की मात्रा अधिक हो जाती है। इसका बचाव ही इसका इलाज है।
संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने नियमित रूप से सुबह टहलने को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताया। इस सेवा कार्य में कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, सर्वेश जायसवाल, विष्णु सहाय, संजय बैंकर, कौशल त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुनील, विशाल बरनवाल, दीपक साहू आदि ने अपना भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम उपरांत सचिव प्रदीप सिंह ने कहा हमारी संस्था लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज इसी तरह से आगे भी निशुल्क डायबिटीज कैंप व जागरूकता अभियान चलाती रहेगी जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए प्रेरित किया जा सके।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36797671
Total Visitors
570
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This