37.8 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : लायंस क्लब स्टार शाहगंज का 6वां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जौनपुर : लायंस क्लब स्टार शाहगंज का 6वां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 समाजसेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य है गरीब असहाय की मदद करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है उक्त विचार सोमवार की रात नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक लान में आयोजित लायंस क्लब स्टार शाहगंज का 6वां शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरकेएस चौहान ने कही। उन्होंने आगे कहा कि समाज सेवा मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है भाइयों की मदद से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सौरभ कांत ने कहा गरीबों की मदद करना मानव धर्म है एक दूसरे के सहयोग से बेहतर समाज का निर्माण होता है। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नए अध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता, सचिव एसके तिवारी सहित कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाया। कार्यक्रम के अंत में डॉ डीके गुप्ता ने लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मनोज जायसवाल व रूपेश जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रदीप जायसवाल, डॉ ज्ञानचंद चित्रवंशी, सुधाकर मिश्रा, मोहम्मद अब्बास, हरख चंद जायसवाल, राजपत जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, मनोज पाण्डेय, ऋषभ अग्रहरि आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Mar 10, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37040557
Total Visitors
448
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This