31.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : विद्यालयों में किताबों के लिए सांसद ने दिया 22 लाख 

जौनपुर : विद्यालयों में किताबों के लिए सांसद ने दिया 22 लाख 

सिकरारा। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
            राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने जिले के शिक्षण संस्थानों में अपने निधि से पुस्तकों की आपूर्ति के लिए डीपीएस पब्लिसिंग हाउस दरियावगंज नई दिल्ली को पुस्तकों की सूची संलग्न करते हुए बाइस लाख रुपया स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की है। उनके द्वारा विद्यालयों का स्तर सूची जारी कर अलग- अलग देव धनराशि जारी की है।
माध्यमिक के 60 विद्यालयों में छह लाख, जिसमें प्रति विद्यालय दस हजार रुपया, उच्च विद्यालय 32 है जिसमें प्रति विद्यालय 25 हजार, 16 महाविद्यालयों में प्रति विद्यालय 50 हजार की धनराशि तय है। जिले के कुल 108 विद्यालयों का चयन करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेंद्र शर्मा, जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में डायट प्राचार्य डॉ राकेश सिंह के साथ दो प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक के रूप में बीआरपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुभाष सिंह व प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के प्रधानाध्यापक अमित सिंह शामिल है।
राज्यसभा सांसद का प्रस्ताव पुस्तकों की आपूर्ति हेतु विद्यालयों की सूची तथा सांसद निधि से पुस्तकों की आपूर्ति के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व  कुल सचिव पूर्वांचल विश्वविद्यालय से डीपीएस पब्लिसिंग हाउस नई दिल्ली द्वारा उपलब्ध कराए गए  पुस्तकों सूची लेखक एवं दर संलग्न कर प्रति विद्यालयों को पुस्तकों हेतु एवं विद्यालय की सूची की छायाप्रति सलग्न करते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा नामित प्रतिनिधि प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापक नामित सदस्य के साथ बैठक आहूत कर कार्यवृत्ति अभिकरण करने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित कर दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37098646
Total Visitors
849
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This