24.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : विद्यालय में चोरों ने किया हजारों के माल पर हाथ साफ

जौनपुर : विद्यालय में चोरों ने किया हजारों के माल पर हाथ साफ

# चोरों के हौसले बुलंद, अब तक चोरो को पकड़ने में पुलिस रही नाकाम

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के नेतृत्व में जौनपुर पुलिस तकरीबन हर सप्ताह खुलासे पर खुलासे करती नजर आती है। वहीं अगर बात करे केराकत थाना अंतर्गत सरकी चौकी की तो आये दिनों चोरों का काफी बोलबाला रहता है यहां पर अब तक कई चोरियां हुई पर अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा नही हो पाया।
क्षेत्र के अकबरपुर प्राइमरी पाठशाला में बीती रात चोरो ने चार ताला तोड़कर 5 कुर्सी, एक चटाई, 50 किलो चावल, एक परात, गणित पढ़ाने का एक पेटी कीट लेकर चोर चम्पत हो गये। सुबह ग्रामीणों के द्वारा चोरी की सूचना प्रधानाध्यापक जनार्दन सिंह को हुई तो मानो पैरों से जमीन खिसक गई।
प्रधानाध्यापक मौके पर पहुँचकर सरकी चौकी को सूचित किये पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई। बता दें कि कुछ दिन पूर्व सरकी गॉव में चोरों ने छत के रास्ते से घर मे घुसकर 5 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसका खुलासा अभी तक नही हो पाया है। चोरी की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37090856
Total Visitors
473
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This