39 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : विधायक ने दिया 13 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र

जौनपुर : विधायक ने दिया 13 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में नव चयनित 13 प्राविधिक सहायकों को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक जफराबाद डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में नव नियुक्त प्राविधिक सहायकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक जफराबाद डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कृषि एवं किसानों के विकास के बीच मुख्य कड़ी प्रसार की है, आप लोगों की नियुक्ति पारदर्शी तरीके से हुई है, आप लोगों के ऊपर सरकार द्वारा संचालित सभी किसानों की हितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
आप लोग पूरे मनोयोग से ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभी नव नियुक्त प्राविधिक सहायको के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह तथा संचालन अपर जिला कृषि अधिकारी डा. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक जय प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम शशिकेश सिंह, द्वितीय अमित कुमार चौबे आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37094639
Total Visitors
521
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This