35.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024

जौनपुर : विभिन्न मांगो को लेकर शिक्षक व मानदेय कर्मियों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर : विभिन्न मांगो को लेकर शिक्षक व मानदेय कर्मियों ने किया प्रदर्शन

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
            बीआरसी प्रांगण में मंगलवार को शिक्षकों एंव मानदेय कर्मियों ने एक बैनर तले धरना- प्रदर्शन कर 21 सूत्रीय मांग पत्र बीईओ को सौंपा। धरना सभा में पुरानी पेंशन बहाली, रसोईंयाँ और आँगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में बढ़ोतरी तथा शिक्षामित्रों को शिक्षकों को समान वेतन दिए जाने की मांग की गई।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार हमारी मांगे पूरी नही करती है। तब तक सरकार के विरुद्ध हम सभी शिक्षक व अन्य संघ से जुड़े लोग अंतिम दम तक अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
शिक्षको के साथ रसोईंयाँ संघ, शिक्षामित्र संघ एंव आगनबाड़ी संघ सभी एक बैनर के नीचे आकर अपनी मांगे रख रहे हैं। धरना प्रदर्शन में डॉ बीरेंद्र यादव, सुबाष चन्द्र उपाध्याय, सुशील यादव, अरविन्द यादव, आलोक यादव, श्यामलकांत यादव, रविन्द्र, रसोईंयाँ सरला देवी, जड़ावती देवी, दिलीप कुमार, शिक्षामित्र प्रमोद कुमार यादव, राजेन्द्र मिश्रा, आंगनबाड़ी ऊषा देवी आदि उपस्थित रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36791620
Total Visitors
501
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में 

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में  # खबर लगते ही परिवार के लोग पहुंचे बांदा लखनऊ।  विजय आनंद वर्मा  तहलका 24x7   ...

More Articles Like This