30.1 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

जौनपुर : विभिन्न मांगो को लेकर रोजगार सेवको ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर : विभिन्न मांगो को लेकर रोजगार सेवको ने सौंपा ज्ञापन

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को ब्लाक अध्यक्ष जिलाजीत यादव के नेतृत्व में विभिन्न मांगो को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगपत्र एडीओ आईएसबी दिनेश सिंह को सौंपा।

श्री यादव ने कहा कि सरकार हमारे साथ भेदभाव कर रही है। अन्य राज्यो में समान कार्य का समान वेतन जारी कर दिया गया है। मगर यहां नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि होने वाली पंचायत सहायक भर्ती को रोक, पहले दोनों के कार्यो को अलग-अलग निर्धारित किया जाय। सभी कर्मियो को एचआर पालिसी का लाभ दिया जाय।
कोरोना संक्रमण से मृत हुए रोजगार सेवकों के स्थान पर परिवार के किसी सदस्य की नियुक्ति तथा तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करायी जाय। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगो का त्वरित निस्तारण नहीं हुआ तो आगामी 11 अगस्त से कार्य बहिष्कार तथा 17 से आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर प्रदीप विश्वकर्मा, शरद, सुनील कुमार, आरती, नीलम, अजीत आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37010717
Total Visitors
448
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के नगर रहे अनीस खान की हत्या 

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के नगर रहे अनीस खान की हत्या  जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7            पूर्व सांसद...

More Articles Like This