34 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

जौनपुर : विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ

जौनपुर : विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ

# राज्यमंत्री जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                       संचारी रोग नियंत्रण एंव जागरूकता के लिए 01 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चन्द्र यादव द्वारा कलेक्ट्रेट में किया गया। उन्होंने जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। कई बार जानकारी के अभाव में सामान्य बीमारी भी घातक रूप धारण कर लेती है। अगर सतर्कता बरती जाए तो बीमारी को फैलने को रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों को अपने आस-पास साफ सफाई रखने की अपील की।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संक्रामक रोगों से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में बताते हुए कहा कि इससे बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने व अपने आस-पास का वातावरण स्वच्छ रखने की जरूरत है। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए लोगों से अपील किया कि वे अपने आस-पास गंदा पानी इकठ्ठा न होने दें। वह स्थान जहां पर मच्छर उत्पन्न होने की संभावना हो उस स्थान को नष्ट कर दें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह, डब्ल्यूएचओ से एसएमओ/ यूनिसेफ प्रतिनिधि डीएमसी एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37007063
Total Visitors
304
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला # जिले के नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग, प्रत्याशी बदले जाने...

More Articles Like This