30.6 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : विश्व कैंसर दिवस पर धूम्रपान न करने की दिलाई शपथ

जौनपुर : विश्व कैंसर दिवस पर धूम्रपान न करने की दिलाई शपथ

# जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान किया गया कार्यक्रम आयोजित

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
                   जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर शनिवार को तहसील सभागार में कर्मचारियों को धूम्रपान निषेध की शपथ दिलाई गई।
शपथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अंकित कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए धूम्रपान करने से होने वाली गम्भीर बीमारियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। तहसीलदार महेन्द्र प्रताप सिंह ने लोगों से नशा छोड़ने की अपील की। पूर्व अध्यक्ष जेसी एखलाक खान ने कहा कि कैंसर एक इंसान के जीवन को छीनने के अलावा उसके पूरे परिवार को तबाह कर रहा है। जिससे उबरने के लिए कई पीढ़ियों को भोगना पड़ता है। कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह, जेसी लालचंद यादव आदि ने भी संबोधित किया। उप जिलाधिकारी अंकित कुमार ने सभागार में मौजूद लेखपाल, राजस्व निरीक्षण, संग्रह अमीन, अधिवक्ता समेत संस्था के सदस्यों को धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई। अंत में संस्था के अध्यक्ष जेसी सरफराज ने लोगों का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर, विनायक गुप्ता, मुराद अली, मिन्हाज इराकी, शाहिद अंसारी, रजा हुसैन, शोएब इदरीसी, नौशाद मंसूरी, कृष्ण मुरारी यादव, सनन्दन भट्ट आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37036853
Total Visitors
505
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This