23.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरताल पर किया गया पौधरोपण

जौनपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरताल पर किया गया पौधरोपण

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
           विश्व पर्यावरण के अवसर पर पूरे विश्व में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर धरा को प्रदूषित होने से बचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसकी कड़ी में सोमवार की सुबह खेतासराय-खुटहन मार्ग से लगे लिंक रोड पर स्थित गुजरताल पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नौली ग्राम प्रधान रोशन लाल राजभर ने ग्रामीणों के साथ आंवला, पीपल, शीशम, जामुन, अर्जुन आदि पौधों से पौधरोपण किया। इस दौरान पर्यावरण के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया। वहीं मुख्य मार्ग से गुजरताल पर पहुँचने वाले लिंक मार्ग की साफ-सफाई भी किया गया। इस अवसर पर सरफराज अहमद एसडीओ शाहगंज, महेंद्र देव विक्रम, जयहिंद यादव, कपिल देव मिश्रा, सुरेश वनवासी आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37077832
Total Visitors
433
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This