39 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : वृक्ष धरा का आभूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं- मोहन प्रसाद वर्मा

जौनपुर : वृक्ष धरा का आभूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं- मोहन प्रसाद वर्मा

# वितरित किया गया आक्सीजन कंस्ट्रेसर मशीन और रोपे गये पौधे

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  कई शताब्दियों बाद पूरे विश्व को अपने प्रभाव से तहस नहस करने वाली महामारी कोविड-19 ने लोगों की दिनचर्या ही बदल डाली। कोरोना के दूसरी लहर ने लोगों को आक्सीजन के महत्व से भलीभांति परिचित करा दिया। आक्सीजन की उपलब्धता के लिए श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड ब्रिगेड जौनपुर द्वारा जनपद में 5 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन मंगाई गई जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मोहन प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया। श्री वर्मा के द्वारा कहा गया कि श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड ब्रिगेड जौनपुर द्वारा बहुत ही सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य किया गया है, जो इस वैश्विक आपदा के घड़ी में ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन लोगो को निःशुल्क उपलब्ध कराएंगे।

श्री विश्वकर्मा मन्दिर के प्रांगण में पौधारोपण करते हुए मुख्य अतिथि मोहन प्रसाद वर्मा ने कहा कि वृक्षों से हमे प्राकृतिक ऑक्सीजन के भंडार प्राप्त होते है यह पुनीत कार्य सभी को करने चाहिए। पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे। उक्त कार्यक्रम में अजीत सोनी पत्रकार, श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीके संतोषी, सदस्य दीपक विश्वकर्मा, भानु प्रकाश विश्वकर्मा, विपिन विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, छैल बिहारी विश्वकर्मा एवं श्री विश्वकर्मा समिति के अध्यक्ष महेन्द्र विश्वकर्मा, शिव कुमार विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, अजय सोनी, फूलचन्द्र विश्वकर्मा, उमाकान्त विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान गुलाब विश्वकर्मा, जय प्रकाश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37095528
Total Visitors
530
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पेड़ से टकराई अनियंत्रित सफारी, चार की मौत, एक गंभीर

पेड़ से टकराई अनियंत्रित सफारी, चार की मौत, एक गंभीर बलिया।  तहलका 24x7                जिले के...

More Articles Like This