19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

जौनपुर : वैक्सिनेशन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने किया कई ब्लॉकों पर बैठक

जौनपुर : वैक्सिनेशन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने किया कई ब्लॉकों पर बैठक

# शत प्रतिशत वैक्सिनेशन वाले गांव को विकास के लिए दिए जाएंगे 10 लाख रुपये इनाम

मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                   मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर अनुपम शुक्ल की अध्यक्षता में वैक्सिनेशन को लेकर मुफ्तीगंज ब्लॉक के सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा, एंव ब्लॉक के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल ने कहा कि ग्राम प्रधान, आशा, एंव आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मतदाता सूची का पुनरीक्षण घर घर जा करेंगी वहीं वैक्सिनेशन की जांच करेंगी कि जिनको अभी तक पहला डोज भी नही लगा है उन्हें चिन्हित कर 30 नवमंबर तक अवश्य वैक्सीन लगवाएं।

वहीं डीडीओ बीबी सिंह ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतें वैक्सिनेशन कराए क्यो कि कोरोना अभी खत्म नही हुआ है। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने वैक्सिनेशन पर जोर दिया। जौनपुर में अभी तक 10 लाख लोगों को नही लगा है। जिस भी गांव में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन पूरा हो जाएगा कार्य उसे जिलाधिकारी सम्मानित करेगे और 10 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, डीपी आरओ सन्तोष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सन्तोष विक्रम शाही आदि लोगो ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रवि कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक पद्माकर तिवारी, सूबेदार यादव, कमलेश यादव, शिवशंकर राय, राजेन्द्र प्रसाद, जयप्रकाश यादव, चुनमुन राय, विपिन राय, अनूप दीक्षित, आलोक मिश्र, रवि शंकर समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This