30.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर शहर में जगह-जगह सड़क धंसने से आवागमन प्रभावित 

जौनपुर शहर में जगह-जगह सड़क धंसने से आवागमन प्रभावित 

# सड़क धंसने से उजागर हो रहा है नमामि गंगे और अमृत योजना का भ्रष्टाचार 

जौनपुर। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
                शहर में जगह-जगह सड़क धंसने से नमामि गंगे और अमृत योजना का भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। शहर में सद्भावना पुल के समीप सड़क के बीच में करीब चार मीटर के दायरे में सड़क धंस गई है। आधी सड़क ही आने-जाने लायक बची है। इसी तरह रासमंडल चौक के पास भी सड़क धंसने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। यहां मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। सिपाह से होते हुए शहर में आने वाले वाहनों को रासमंडल चौक से ही मोड़ दिया जा रहा है। इससे जाम लग है।
नगर के शाही किला से रासमंडल चौक जाने वाले रास्ते में अंबर होटल के सामने सड़क 20 से 25 मीटर नीचे धंस गई। इसको लेकर स्थानीय नागरिकों की तरफ से प्रशासन से कई बार शिकायत की गई थी। जिसको संज्ञान में लेने के बाद शुक्रवार की सुबह से मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। पुलिस का बैरियर लगा दिया गया है, वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित है। लोग पैदल व साइकिल से जा रहे है। वहीं सद्भावना पुल पर केरारबीर मंदिर के पास चाय की दुकानों के ठीक सामने एक सप्ताह पहले अचानक गड्ढा हो गया था। फिर उसके तीन दिन बाद सड़क बीच में ही धंसने लगी। ऐसे में उधर से गुजरने वाले चार पहिया व दो पहिया चालकों का वाहन अचानक उछल जा रहा हैं। कई बार महिला व बच्चे बाइक से गिरते हुए बचे है।
इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता गंगा यूनिट वाराणसी आशीष सिंह ने बताया कि सिपाह मार्ग पर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है जो जल्द पूरा हो जाएगा। इसके अलावा सद्भावना पुल के पास गड्ढे की जानकारी नहीं है, उसको मौके पर देखने के बाद मरम्मत कराया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37043899
Total Visitors
559
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This