36.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल ने राज्यमंत्री से की फोरलेन बाईपास की मांग

जौनपुर : शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल ने राज्यमंत्री से की फोरलेन बाईपास की मांग

# राज्यमंत्री गिरीश यादव को सौंपा 1000 व्यापारियों के दस्तखत वाला मांगपत्र

# राज्यमंत्री ने दिया आश्वासन, शाहगंज नगर में नहीं टूटेगा मुख्यमार्ग, बनेगा बाईपास

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              नगर के लिए बाईपास की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे शाहगंज उद्योग व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को अपना मांगपत्र सौंपा। राज्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि शाहगंज बाजार के मुख्यमार्ग पर कोई तोड़फोड़ नहीं होगी और नगर को बाईपास मिलेगा।

नगर महामंत्री सौरभ सेठ ने बताया कि शनिवार को शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने जौनपुर डाक बंगले पर आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव से मुलाकात की। तहसील महामंत्री अर्पित जायसवाल ने उन्हें “मिशन बाईपास” की जानकारी दी और बताया कि नगर के मुख्यमार्ग निवासी 1000 लोगों ने बाईपास के मांगपत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने कहा कि शाहगंज में जनभावना मुख्यमार्ग को यथास्थिति रखने और नगर को एक फोरलेन बाईपास मिलने के पक्ष में है, जिसकी अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि शाहगंज में मुख्यमार्ग पर कोई भी तोड़फोड़ हुई तो पूर्वांचल की इस बड़ी मंडी के व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इस पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सरकार की नीति व्यावसायिक क्षेत्रों में तोड़फोड़ के खिलाफ है उन्होंने प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से नगर वासियों को भरोसा दिलाया कि शाहगंज नगर को बाईपास मिलेगा और मुख्यमार्ग पर कोई तोड़फोड़ नहीं होगी। इस अवसर पर तहसील कोषाध्यक्ष अरविंद अग्रहरि, नगर अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष कृष्णकांत सोनी और नगर मंत्री ईशान राम जायसवाल उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37093963
Total Visitors
528
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This