31.7 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : शाहगंज युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने श्रीश, पवन होंगे महामंत्री

जौनपुर : शाहगंज युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने श्रीश, पवन होंगे महामंत्री

# शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल की पहली व्यापारी सभा में पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

# नगर और व्यापार से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा, संगठित रहने का लिया संकल्प

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल की पहली व्यापारी सभा रविवार को सम्पन्न हुई। सभा में नगर के लिए युवा उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। सभासद श्रीष अग्रहरि को इसका अध्यक्ष और पवन जायसवाल को महामंत्री चुना गया। सभा में नगर और व्यापार से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें 135A राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास, कोरोना प्रोटोकॉल और ऑनलाइन बिक्री जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

संगठन के तहसील महामंत्री अर्पित जायसवाल ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से विलंबित चल रही व्यापारी सभा का आयोजन रविवार को किया गया जिसमें शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल की तहसील एवं नगर इकाइयों के सभी पदाधिकारी एवं संरक्षकों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल के स्वागत उद्बोधन से हुई और तहसील एवं नगर इकाई के सभी पदाधिकारियों को मंचासीन कर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद नगर उपाध्यक्ष भुवनेश्वर मोदनवाल ने गठन के बाद से अब तक हुए कार्यक्रमों और प्रयासों की सूची प्रस्तुत की। नगर अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल ने युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए युवा व्यापारी श्रीष अग्रहरि और महामंत्री पद के लिए पवन जायसवाल के नाम की घोषणा की। सुनील अग्रहरि ‘टप्पू’ को तहसील इकाई का उपाध्यक्ष घोषित किया गया।

सभा में आगे तहसील उपाध्यक्ष सत्येंद्र मोदनवाल ने व्यापारियों को कोविड प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी और उसका कड़ाई से पालन करने की अपील की ताकि व्यापारी और उनके परिजन इस संक्रमण से सुरक्षित रहें। इस अवसर पर व्यापारियों को कोविड जागरूकता सन्देश वाले पम्पलेट भी वितरित किये गए। इसके बाद नगर टीम के प्रवक्ता संजय गुप्ता ने ऑनलाइन बिक्री से पैदा होने वाली दिक्कतों पर प्रकाश डाला। नगर मंत्री ईशान राम जायसवाल ने 135A राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए शाहगंज को बाईपास की जरूरत पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और सभी व्यापारियों की बाईपास की मांग को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं सड़क परिवहन मंत्री तक पहुंचाया जाएगा। वाणिज्य कर सलाहकार सतीश चंद्र गुप्ता ने व्यापारियों को जीएसटी प्रावधानों के प्रति सजग रहने की अपील की और किसी भी समस्या पर तुरंत सम्पर्क करने और उसका निस्तारण कराने का वादा किया।

सभा को संरक्षक गण ओमप्रकाश जायसवाल, हनुमान प्रसाद गुप्त और प्रदीप जायसवाल ने भी सम्बोधित किया और सभी व्यापारियों से एकजुट होकर व्यापारी हितों में प्रयास करने की अपील की। वीरेंद्र जायसवाल एवं राम अवतार अग्रहरि ने सभा को लेकर अपनी राय व्यक्त की। अंत में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र समेत उन व्यापारियों एवं परिजनों की याद में सामूहिक मौन रखा गया जिनका कोरोना काल के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। तहसील कोषाध्यक्ष अरविंद अग्रहरि ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री सौरभ सेठ ने किया।

कार्यक्रम में संरक्षक राजकपूर अग्रहरि, डॉ राजकुमार मिश्र, डॉ जावेद अहमद, रविन्द्र जायसवाल, लालचंद सेठ, सूरज सेठ, राजेश सिंह, नजमुद्दीन, दिलीप अग्रहरि, वीरेंद्र सिंह ‘बंटी’, हनुमान प्रसाद अग्रहरि, अम्बरीष पांडेय, अभिषेक अग्रहरि, विवेक अस्थाना, विधिक सलाहकार रामजी चौरसिया, श्रवण अग्रहरि, दीपक जायसवाल, अशोक मोदनवाल, अब्दुल रहमान, प्रमोद सिंह, संदीप जायसवाल, रूपेश जायसवाल, शोभनाथ मौर्य, वीरेंद्र सोनकर, गणेश चौहान, आशुतोष अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, हिमांशु यादव, आशीष बरनवाल, इरफान अहमद, अकील अहमद, पंकज जायसवाल, अनुराग मिश्रा, अखिलेश यादव, मुकेश अग्रहरि, विकास अग्रहरि, उमेश अग्रहरि, विनय गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, शीम प्रकाश गुप्ता, शिवेंद्र मोदनवाल, रितेश आर्य, अभिषेक सेठ, कृष्णकांत सोनी, इरशाद अहमद, अविनाश जायसवाल, सर्वेश अग्रहरि, अजय अग्रहरि, श्रेयांश गुप्ता, आशीष जायसवाल, गोपाल अग्रहरि, नसीम अहमद, किशन अग्रहरि, सचिन वर्मा, आशीष प्रीतम, ओम चौरसिया, परितोष आर्य, धीरज जायसवाल, संतोष सेठ, सुभाष यादव, दीपक मोदनवाल, नरेंद्र सेठ, रमेश गुप्ता, मिथिलेश साहू, सुशील सेठ, अश्वनी अग्रहरि, प्रज्ञेश मोदनवाल, आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37087181
Total Visitors
609
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This