36.7 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : शौच को निकली विवाहिता का शव तालाब में मिलने से मची सनसनी

जौनपुर : शौच को निकली विवाहिता का शव तालाब में मिलने से मची सनसनी

मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका24×7
                क्षेत्र के मुरारा गांव में बुधवार की सुबह घर से शौच के लिए निकली विवाहिता का तालाब में शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस डूबने से मौत होना मान रही है। इसके साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।उक्त गांव निवासी सुनील कुमार चौरसिया रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते है। उनकी 30 वर्षीय पत्नी सुमन चौरसिया अपने दो बेटों क्रमश: सात वर्ष के यश व सात महीने के शौर्य के साथ घर पर रहती थी।सुबह वह शौच के लिए गई थीं। काफी देर बाद भी न लौटने पर स्वजन तलाश करने लगे।

कहीं पता न चलने पर आशंकावश खोजते हुए तालाब पर गए तो उसका उतराया शव दिखा। स्वजन के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत सहयोगियों के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया। शरीर पर कहीं किसी तरह की चोट नहीं थी। पूछताछ में स्वजन ने बताया कि सुमन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि शौच को गई महिला तालाब में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतका का मायका पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ के ढकवां में होना बताया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37084349
Total Visitors
339
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बाप बना दरिन्दा, रेप पीड़िता बेटी ने दर्ज कराया केस, गिरफ्तार 

बाप बना दरिन्दा, रेप पीड़िता बेटी ने दर्ज कराया केस, गिरफ्तार  गाजियाबाद।  तहलका 24x7               दरिंदगी की...

More Articles Like This