25.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : संचारी रोग नियंत्रण पर एनसीसी कैडेट ने निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर : संचारी रोग नियंत्रण पर एनसीसी कैडेट ने निकाली जागरूकता रैली

# प्रभारी चिकित्साधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रैली को किया रवाना

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                शासन के निर्देश पर सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली के एनसीसी कैडेटों ने संचारी रोग नियंत्रण के लिए गुरुवार को जागरुकता रैली निकाली। रैली को सोंधी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्रा और प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।कालेज परिसर से रैली निकलकर खुदौली गांव पहुंची।

पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद रैली पुनः कालेज परिसर में संपन्न हुई। जहां पीएचसी सोंधी के प्रभारी चिकित्साधिकारी और प्रधानाचार्य ने संचारी रोग से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दी। लोगों को मच्छरदानी का प्रयोग करने, घर को साफ सुथरा रखने और समय-समय पर हाथ की धुलाई करने के लिए प्रेरित किया गया। इसे अपने जीवन में उतारने के लिए सभी छात्रों ने शपथ ली। इस मौके पर सुजीत कुमार मौर्य, अशोक कुमार मौर्य, अवधेश तिवारी, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार यादव, सेकेंड आफिसर विनोद कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार यादव, श्रीमती रेखा यादव आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37044939
Total Visitors
493
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This