13.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

जौनपुर : सनराइज रुल आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का एसडीएम ने किया उद्घाटन

जौनपुर : सनराइज रुल आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का एसडीएम ने किया उद्घाटन

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत मजडीहां स्थित सनराइज पब्जिक स्कूल मे बंशराज मेमोरियल सनराइज रूल आऊट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट वेदांता हॉस्पिटल एंव सनराइज पब्लिक स्कूल के बैनर तले किया गया। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने फीटा काटकर किया।

टूर्नामेंट का पहला मैच यूबीएस और सनराइज टीम के बीच हुआ जिसमें यूबीएस टीम ने 20 रनों से जीत दर्ज की। क्रिकेट मैच में कमेंटेटर की भूमिका फिरोज खान और मोहम्मद अमजद खान ने अदा की वही अम्पायर की अमृत अग्रहरि ने निभाई। दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में 16 टीमें प्रतिभाग लेंगी। डॉ ज्ञानचंद्र चित्रवंशी और स्कूल की डायरेक्टर डॉ जागृति चित्रवंशी एंव स्कूल के प्रिंसिपल बृजेश कुमार पाठक ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा का स्वागत किया गया। वहीं सनराइज पब्लिक स्कूल के को-डायरेक्टर डॉ .हिमांशु चित्रवंशी व टूर्नामेंट के अध्यक्ष डॉ सुधांशु चित्रवंशी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Feb 06, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This