31.1 C
Delhi
Friday, October 24, 2025

जौनपुर : सपा चलाएगी “डीएम-एसपी आवास घेरो न्याय पाओ” सप्ताह

जौनपुर : सपा चलाएगी “डीएम-एसपी आवास घेरो न्याय पाओ” सप्ताह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने मासिक बैठक की अध्ययता करते हुए कहा कि जिला प्रशासन कानूनी मामले में फेल है। जिस तरह से आये दिन हत्याएं हो रही हैं उससे समाजवादी पार्टी चुपचाप नहीं बैठेगी। कार्यकर्ता तैयार रहें जल्द ही जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नेताओं से वार्ता करने के उपरांत “डीएम-एसपी आवास घेरो न्याय पाओ” सप्ताह चलाया जाएगा।
निकाय चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा सरकार से सभी वर्ग परेशान है। सभी भाजपा सरकार से निजात पाना चाहते है। जिस तरह व्यापारी वर्ग आज परेशान हैं कभी भी ऐसा परेशान नहीं था। भाजपा सरकार निकाय चुनाव में जिस तरह साजिश के तहत आरक्षण खत्म करना चाह रही थी लेकिन समाजवादी पार्टी द्वारा इसका विरोध कर सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगायी और सुप्रीम कोर्ट में समाजवादी पार्टी ने भाजपा द्वारा अनैतिक तरीके से आरक्षण को प्रस्तुत किया गया था जिससे पिछड़ों का हक मारा जा रहा समेत अनेक तथ्य को पेश किया जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के निर्णय पर रोक लगा दिया। एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साबित किया कि पिछड़ों की हितैषी सिर्फ समाजवादी पार्टी ही है इसलिए आपका सबसे महत्वपूर्ण भूमिका ये है कि अपने वोटर लिस्ट को बखूबी चेक कर लिजिए जो भी कमियां है सब को सुधार कर चुनाव के रण क्षेत्र में तैयार रहें।
बैठक मे मुख्य रूप से प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, रुक्सार अहमद, श्रवण जायसवाल, दीपचंद राम, पूनम मौर्या, राजेश यादव, राजकुमार बिन्द, अनवारुल गुड्डू, गप्पू मौर्या, जंगबहादुर यादव, शाजिद अलीम, इरशाद मंसूरी, निजामुद्दीन अंसारी, कमालुद्दीन अंसारी, मनोज मौर्या, आंनद मिश्रा, विजय सिंह बागी, मेवालाल गौतम, श्याम नारायन बिन्द, संजीव साहू, आलोक यादव, धर्मेंद्र सोनकर, विक्की यादव, सोनी यादव रज्जू उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विजय विद्यार्थी की रिहाई पर उमड़ा हुजूम

विजय विद्यार्थी की रिहाई पर उमड़ा हुजूम # समर्थकों ने फूल मालाओं से किया स्वागत, बोले न्यायपालिका पर पूरा भरोसा खेतासराय,...

More Articles Like This