जौनपुर : सपा ने घोषित किया ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची
जौनपुर।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने जनपद के 12 विकासखंड पर ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। उक्त जानकारी जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने दी।

सूची के मुताबिक विकास खण्ड सोधी से सरिता यादव पत्नी मनोज कुमार यादव, सुइथाकलां से धर्मेन्द्र वर्मा पुत्र रजित राम वर्मा, महराजगंज से राय हरिश्चंद्र सिंह पुत्र अभय राज सिंह, सुजानगंज से दीप्ति पटेल पत्नी राजेश पटेल, मुंगरा बादशाहपुर से चमेला देवी पत्नी ब्रजलाल यादव, रामपुर से सत्य प्रकाश मिश्र पुत्र रवीन्द्र कुमार मिश्र, रामनगर से कैलाश नाथ यादव पुत्र रामलवन यादव, बक्शा से विद्या देवी पत्नी अरूण कुमार दूबे, सिरकोनी से सपना सिंह पत्नी अभिषेक सिंह, मुफ्तीगंज से मीला सरोज पत्नी संजय सरोज, सिकरारा से प्रभावती यादव पत्नी राज नारायण यादव एंव धर्मापुर से विमलेश यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।









