35.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ केपी यादव का निधन

जौनपुर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ केपी यादव का निधन

# उनके निज आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ केपी यादव का असामयिक निधन हो गया। उन्होंने मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में अंतिम सांस लिया, वह 58 वर्ष के थे। डॉ. केपी यादव जफराबाद थाना क्षेत्र के धर्मापुर ब्लॉक के उतरगांवा के निवासी थे, बीते 5 दिन पूर्व उन्हें डेंगू बुखार की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज के लिए परिजनों ने भर्ती किया था, सोमवार को इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर परिजनों ने लखनऊ के वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां भोर में उनकी हालत गंभीर हो गई और डॉ. उन्हें बचा नहीं सके।

उनके मौत से समाजवादी पार्टी को काफी धक्का लगा, जैसे ही जिले में उनकी मृत्यु की खबर कार्यकर्ताओं को पहुंची, फोन एवं अन्य साधनों से शोक संवेदना व्यक्त करने वाले का तांता लगा रहा। डॉ. केपी यादव की पत्नी उतरगांवा गांव की ग्राम प्रधान भी हैं इसी वर्ष प्रधान पद पर चयनित हुई है, उनके आकस्मिक निधन पर क्षेत्रीय जनों, संभ्रांत लोगों एवं समाजवादी कार्यकर्ताओं का शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उतरगांवा आवास पर तांता लगा हुआ है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36802134
Total Visitors
721
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This