36.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : समाजसेविका स्व. किरण श्रीवास्तव को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर : समाजसेविका स्व. किरण श्रीवास्तव को दी गई श्रद्धांजलि

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शाहगंज द्वारा पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी व कायस्थ समाज के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाने वाली समाजसेविका स्व. किरण श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शाहगंज के महामंत्री विवेक कुमार अस्थाना के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शाहगंज महिला अध्यक्ष सुषमा अस्थाना ने स्व. किरण श्रीवास्तव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. किरण जी अति मिलनसार मृदुभाषी एंव समाज के प्रति सदैव समर्पित रहने वाली पुण्यात्मा थीं। उनके अलविदा कहने से कायस्थ समाज के साथ-साथ समूचे समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।

इस दौरान उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, संतोष अस्थाना, स्वतंत्र श्रीवास्तव, अजय अस्थाना, अतुल श्रीवास्तव, अशोक अस्थाना, अनूप श्रीवास्तव, राधा रमण अस्थाना, नीरज अस्थाना, राकेश श्रीवास्तव बच्चू लाल, मोनू अस्थाना समेत तमात चित्रांश बंधु उपस्थित रहे। अंत मे महासभा के अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने सभी चित्रांश बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36801841
Total Visitors
704
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This