जौनपुर : सर्राफा की दुकान में चोरी की योजना बनाते पांच शातिर चोर धराए
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
चंदवक पुलिस ने सोमवार की रात सर्राफा व्यवसायी की दुकान में चोरी की साजिश रचते पांच अंतर्जनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस आदि बरामद किया गया। चंदवक पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों एंव बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी ने बताया कि बजरंग नगर पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह हमराहियों के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर श्रीगणेश राय पीजी कालेज कर्रा के पास घेराबंदी कर पांच संदिग्ध व्यक्तियों को धर दबोचा गया।









