29 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : सर्व समाज का विकास सिर्फ भाजपा में ही निहित- सूर्य प्रकाश सिंह “मुन्ना”

जौनपुर : सर्व समाज का विकास सिर्फ भाजपा में ही निहित- सूर्य प्रकाश सिंह “मुन्ना”

# 1 जनवरी को शाहगंज पहुंच रही “जन विश्वास यात्रा” को सफल बनाने की अपील 

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                       भारतीय जनता पार्टी के ज़न विश्वास यात्रा के कार्यक्रम को सफल करने के लिए भाजपा नेता सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना ने मजडीहां गाँव स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की।
प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र के महान् विभूतियों में स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम एक अमर चिरस्मरणीय महापुरुष के रूप में लिया जाता है, उनके मूलमंत्र अंत्योदय के माध्यम से ही समग्र राष्ट्र समेत विश्व का सम्यक एवं पूर्णांग विकास हो सकता है। अंत्योदय का मतलब होता है कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों का उत्थान करना, गरीबों और पिछड़े वर्गों को दूसरे वर्गों के समान लाना। इसी मूलमंत्र को प्रधानमंत्री मोदीजी एंव मुख्यमंत्री योगीजी ने आत्मसात करने चहुमुंखी विकास किया है।
सरकार के विकास कार्यो को बताने के लिए जन विश्वास यात्रा का शुभारम्भ हो रहा है। पूर्वांचल के गाजीपुर से निकलकर एक जनवरी की शाम को यात्रा शाहगंज विधानसभा पहुंचेगी। वहीं कहा कि प्रदेश में कांग्रेस से लेकर सपा, बसपा की सरकारें रहीं जब गुंडागर्दी चरम पर रही है। योगी सरकार में सुशासन और विकास के रास्ते बने। योगी सरकार के नेतृत्व में सड़क मार्ग, रेल मार्ग, हवाई मार्ग से लेकर ऊर्जा के क्षेत्र में काफी काम हुए हैं। देश में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में बिना किसी जाति धर्म देखे गरीबों को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, फ्री राशन की सुविधाएं दी गई।
माँ दुर्गाजी विद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता मुन्ना सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व विहीन पार्टी हो चुकी है। बसपा पूरी तरह से समापन की कगार पर आ गई है। सपा मुखिया विजय यात्रा के नाम पर हुड़दंगई करके प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में शाहगंज पहुंचने वाली जन विश्वास यात्रा में लोगों को शामिल होने की अपील की।
इस मौके पर नीरज सिंह, डाॅ. अजय सिंह, रोहित सिंह, रूपेश जायसवाल, महेन्द्र सोनकर, क्षेमेंन्द्र सिंह, डाॅ. अभिषेक सिंह, डाॅ. रत्नेश सिंह, पंकज सिंह आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37043997
Total Visitors
573
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This