26.1 C
Delhi
Tuesday, April 23, 2024

जौनपुर : सवा किलो अवैध गांजा के साथ वांछित बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर : सवा किलो अवैध गांजा के साथ वांछित बदमाश गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका24×7
             जनपद के कई थानों में वांछित चल रहे आरोपी को सवा किलो अवैध गांजा के साथ खेतासराय पुलिस ने शुक्रवार की सुबह लखमापुर निरंकारी भवन के पास से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अनुसार सुबह पौने सात बजे वह अपने हमराहियों उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह व अन्य पुलिस के साथ लखमापुर में निरंकारी भवन के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान संदिग्ध हालत में दिखाई दिए एक व्यक्ति को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मो मसरुर उर्फ मसरूफ पुत्र मो. महफूज निवासी ग्राम लखमापुर थाना खेतासराय बताया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपित के विरुद्ध बरसठी, मड़ियाहूं, मछलीशहर और मीरगंज थानों में कई संगीन अपराध दर्ज है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37075265
Total Visitors
531
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

शॉर्ट सर्किट से पाइप की दुकान और गोदाम में लगी आग

शॉर्ट सर्किट से पाइप की दुकान और गोदाम में लगी आग # धू-धू कर जला करोड़ों का माल # दमकल की...

More Articles Like This